Maharajganj Times

24 घंटे के भीतर शिवम ने दो विश्व रिकॉर्ड बना कर रच दिया इतिहास,काला पत्थर पर साइकिलिंग के बाद एवरेस्ट बेस कैम्प पर लहराया तिरंगा

Maharajganj
Monday, 24 Jun, 2024
0
1411


महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- महराजगंज के शिवम ने रविवार को समुद्र तल से 5600 मीटर ऊंचाई पर स्थित काला पत्थर पर साइकिल यात्रा कर तिरंगा लहराया और अगले ही दिन सोमवार को 24 घंटे के अंदर 10.53 पर एवरेस्ट बेस कैम्प पर पहुंच भारत का परचम बुलंद कर दिया।यात्रा से लौटने के बाद ऑफिशियल प्रक्रिया पूरी होने के बाद काला पत्थर और एवरेस्ट बेस कैम्प पर पहला साइक्लिस्ट होने के विश्व रिकार्ड का प्रमाणपत्र उन्हें मिल जाएगा। फिलहाल अभी तक कोई साइक्लिस्ट इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल नही कर सका है। काला पत्थर पर भारत के तिरंगा लहराने की खुशी मे जनपद सराबोर था ही कि दूसरी उपलब्धि हासिल कर शिवम ने जनपदवासियों की खुशी को दोगुना कर दिया। शिवम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ,जिला पंचायत अध्यक्ष रविकान्त पटेल, पूर्व नपा अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, भाजपा अध्यक्ष संजय पाडेय, संजीव शुक्ल,  आदि लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

<